19 Apr 2024, 23:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश में वर्षा जनित हादसों में 17 मरे, योगी ने किया चार लाख मुआवजे का एलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:50AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्षा जनित हादसों में मारे गये 17 लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि  योगी ने राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के शिकार 17 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुये पीडित के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये है जबकि हादसों में घायल 19 लोगों के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिये है।

उन्होने कहा कि अधिकारी इस काम में बिल्कुल ढिलाई न बरते ताकि प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से यथा संभव मदद पहुंचायी जा सके। उन्होने संबधित जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करवाने के निर्देश दिये। प्रवक्ता ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं में हरदोई में तीन,जालौन,अमेठी,सीतापुर,बलरामपुर और गाजीपुर में दो दो लोगों की मृत्यु हुयी जबकि फतेहपुर,बदायूं,उन्नाव और गोंडा में एक एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी। इन हादसों मे चार मवेशी अयोध्या में और चार हरदोई में अकाल मृत्यु का शिकार बने।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »