20 Apr 2024, 17:59:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बरेली में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 5:29PM | Updated Date: Jun 24 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका चौथी कक्षा की छात्रा है। पिता परसाखेड़ा की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। वह नशे का आदी है। गुरुवार को उसकी पत्नी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बीसलपुर गई थी। इसी बीच मौका पाकर उसने बेटी को अपनी हवस को शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि इस घिनौनी हरकत पर अचानक छोटी बेटी की नजर पड़ी। मां घर पर नहीं थी इसलिए दो दिन तक सहमी और चुप रही। शनिवार को मां के आने पर घटना बताई।  मां द्वारा बेटी से पूछते ही फूट-फूटकर रोने लगी। बेटी ने बताया कि पिता दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुंह खोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।

श्री सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता की मां उसे लेकर  बरेली शहर के सीबीगंज थाने पहुंची। सोमवार को आरोपी पिता  के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद आरोपी पिता फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »