29 Mar 2024, 01:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

जौनपुर में विवाद के चलते वृद्ध की हत्या,दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 5:15PM | Updated Date: Jun 24 2019 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में सोमवार को रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसकी पत्नी और पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार  खुटहन  क्षेत्र के गायत्री नगर डिहिया गांव में धंजू गौतम और उसके पड़ोसी राम आसरे के बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद हो गया। राम आसरे पक्ष के लोगों ने धंजू गौतम और उसकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की। इस घटना में धंजू की मृत्यु हो गई ,जब कि उसकी पत्नी चनरा देवी और पुत्र अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो घायलों का उपचार सीएचसी पर किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। इस सिलसिले में  तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

                                                                    

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »