19 Apr 2024, 07:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

योगी ने मुरादाबाद में हुई सड़क दुर्घटना तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 2:42PM | Updated Date: Jun 24 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रामगंगा पुल के पास परिवहन निगम की बस की चपेट में एक ऑटो रिक्शा के आ जाने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
 
यह हादस रविवार को रामपुर रोड पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटी बेगम और उसका छह वर्षीय पुत्र मिक्की तथा एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »