18 Apr 2024, 12:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मैनपुरी में स्लीपर बस पलटने से मां-बेटी की मृत्यु, 35 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 12:25PM | Updated Date: Jun 24 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में एक बस अनियंत्रि बस के पलट जाने से उस सवार एक महिला और उसकी मामूम बच्ची की मृत्यु हो गई जबकि करीब 35 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औरैया के बिधूना से एक निजी स्लीपर बस रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 11 बजे बस मैनपुरी-किशनी मार्ग पर तेज रफ्तार बस कटरा समान गांव के पास एक मोड़ पर पलट गई। बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी थी।
 
पलटते ही बस में चीख-पुकार मच गई और आसपास के गांव के लोगों की ग्रामीण मदद से बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना के बाद किशनी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि हादसे में बसैत निवासी 35 वर्षीय पुत्री जलीशा बेगम और उसकी एक साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गये । घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »