25 Apr 2024, 10:04:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : देवरिया में देह व्यापार के आरोप में 5 युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 5:43PM | Updated Date: Jun 18 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में देह व्यापार करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों पर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। इस पर प्रोबेशन अधिकारी और स्थानीय पुलिस कोतवाली एवं महिला थाने की  टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल नेशनल, इण्डियन गेस्ट हाउस एवं होटल सहारा पैलेस पर छापेमारी की।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से अनैतिक कार्य में लिप्त पाये जाने पर पांच महिला और पुरूषों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सदर कोतवाली में  अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों होटल/गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »