29 Mar 2024, 11:07:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो दिवसीय बीकानेर यूथ फेस्टिवल 17 जून से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 3:48PM | Updated Date: Jun 16 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में दो दिवसीय बीकानेर यूथ फेस्टिवल का आयोजन कल से होगा। कार्यक्रम संयोजक मनोज रतन व्यास ने बताया कि आपणी हथाई और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल  गंगाशहर स्थित आशीर्वाद ऑडिटोरियम में होगा। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के पहले दिन के सत्रों को किशोर सर, सूर्यप्रकाश सामसुखा, टी.के. जैन तथा पहली बीएसएफ महिला कमांडेंट तनुश्री पारीक संबोधित करेंगे। दूसरे दिन उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास, डीआइजी बीएसएफ यशवंत सिंह तथा हास्य कलाकार ख्याली सहारण मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल में 18 से 30 वर्ष तक के युवा भागीदारी निभाएंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »