20 Apr 2024, 10:58:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिरोजाबाद सड़क हादसों में तीन की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 10:50PM | Updated Date: May 20 2019 10:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एटा क्षेत्र में अवागढ़-बसुन्धरा मार्ग पर नहर के पास तेज रफ्तार मोटर साईकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उस पर सवार दोनों युवकों को गम्भीर हालत में एटा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी शिनाख्त एका क्षेत्र के गांव भूपतपुर निवासी हैदर अली और निधौली कला क्षेत्र के गांव पिपहरा निवासी सुखवीर के रुप में की गई। दोनों मोटर साईकिल पर सवार होकर अवागढ़ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दूसरी घटना सिरसागंज क्षेत्र में सारख गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसपर सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई । उसकी शिनाख्त मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र के  अशोकपुर निवासी 40 वर्षीय धनपाल के रुप में की गई।  उन्होंने बताया कि घनपाल अपने साले के साथ मोटरसाइकिल पर दरगापुर अपनी ससुराल जा रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »