20 Apr 2024, 10:33:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही किया लोगों का उत्पीड़न : नरेश उत्तम पटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 7:23PM | Updated Date: Apr 23 2019 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर  सीधा हमला करते हुए कहा कि सरकार चाहें कांग्रेस की रही हो या भाजपा की ,दोनों ही के समय में लोगों को उत्पीड़न हुआ है जनता अब यह अच्छी तरह से समझ चुकी है । झांसी-ललितपुर सीट से सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आये सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यहां उनके चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा ‘‘ इस देश में भाजपा और कांग्रेस ने समस्याओं को अम्बार लगाया है।  बीजेपी और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं।

बीजेपी ने आतंकवाद और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने गरीबी बढ़ाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में इजाफा किया। यही कारण है कि कांग्रेस बीते तीन दशकों से उत्तर प्रदेश से गायब है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने में माहिर है वह ऊंचे बोल बोलकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता अब समझ चुकी है। वह इस लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है और भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती। उत्तर प्रदेश में अभी तक हुए दो चरणों के चुनाव में गठबंधन की लहर चली और आगे भी चलेगी।

पिछले पांच वर्षों में महंगाई  आसमान छू रही है। बिजली और रसाई गैस का दाम बढ़ गया। खाद की  बोरी हो या सीमेन्ट की सभी के दाम बढाने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा ने देश की जनता को गरीब और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। जिस कारण जनता भाजपा से काफी नाराज है। इसी नाराजी के कारण उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में परिवर्तन होने जा रहा है। किसानों से आय को दोगुना करने का जो वादा किया था उसे भी पूरा नहीं किया गया है। यहां तक कि किसानों को अपनी फसल का लागतू मूल्य भी नहीं मिला।

देश की अर्थ व्यवस्था चौपट है, अफरा-तफरी का महौल बना हुआ है। इस अफरा-तफरी के माहौल को मोदी सरकार ठीक करने में नाकामयाब है। परेशान जनता अब चाहती है कि उन्हें जल्दी से जल्दी से वोट डालने का मौका मिले और जिससे भाजपा सत्ता से बेदखल हो सके। उन्होंने सवाल का जबाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की लहर है। जनता का विशेष सहयोग मिल रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश में गठबंधन की एतिहासिक जीत मिलेगी। अगर भाजपा 73 प्लस के लिए मैदान में है तो गठबंधन 80 प्लस के लिए मैदान में है।  जीतने के बाद गठबंधन के सभी नेता आपस में विचार विर्मश कर नये प्रधानमंत्री को चुनेंगे। वर्तमान प्रधानमंत्री देश के लिए नुकसानदायक है। उनको हटाने के लिए यह गठबंधन हुआ है क्योंकि भाजपा सरकार में पक्षपात हो रहा है। पूंजीवाद को और सामंतवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »