24 Apr 2024, 07:16:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने गरीब और किसान के लिए कुछ नहीं किया : केशव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 7:17PM | Updated Date: Apr 23 2019 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने गरीब और किसान के लिए कुछ नहीं किया । उनके नेता चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और किसान और गरीब के लिए कुछ नहीं बल्कि देश को लूटने का ही काम किया। मौर्य मंगलवार को जिले की फतेहपुर तहसील के ग्राम बिहुआ में भारतीय जनता पार्टी के बाराबंकी सीट से प्रत्याशी उपेन्द्र रावत के समर्थन में जनतसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके नेता चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए। कांग्रेस ने गरीब और किसान के लिए कुछ नहीं किया बल्कि उनके नेताओं ने देश को लूटने का ही काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की सेना की शक्ति को कम करने का काम किया और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस ने सेना को समय पर न हथियार दिए न लड़ाकू विमान राफेल दिया।
 
उन्होंने कहा कि मोदी जी आये और कहा कि हम शांति चाहते है ,लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई तमाचा मारे तो हम दूसरा गाल आगे कर दें। हम युद्ध नहीं चाहते ,अब भारत वो भारत नहीं रहा, अगर दुश्मन यहां आया तो उसे छोड़ेंगे नहीं और बचकर भागे तो उसे उनके घर घुसकर मारेंगे। मौर्य ने कहा कि पहले की सरकार के समय भारत गिड़गिड़ाता था, लेकिन मोदी की सरकार आने के बाद अब पाकिस्तान गिड़गिड़ाता है। अभिनन्दन की वापसी इसका प्रमाण है। मोदी जी ने साफ-साफ कह दिया है कि हमारे परमाणु बम दीपावली मनाने के लिए नहीं रखे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »