20 Apr 2024, 09:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका ने घायल कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 6:55PM | Updated Date: Apr 23 2019 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली।  उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली के दौरे पर आयी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क दुर्घटना में घायल हुये पार्टी कार्यकर्ताओं से मंगलवार को मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आते समय हादसे का शिकार हुए तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिला अस्पताल जा पहुंची। प्रियंका ने घायल कार्यकर्ताओं का हाल जाना और पूछा ‘‘ यहां कोई दिक्कत तो नहीं है। ’’

प्रियंका वार्ड में भर्ती और मरीजों से भी मिलीं। दरअसल, भुएमऊ गेस्ट हाउस में सोमवार शाम को सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित था। सम्मेलन में भाग लेने के लिए लालगंज से धीरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष साहू और चंबदा गांव के उपेंद्र बहादुर सिंह कार से रायबरेली आ रहे थे कि इस बीच अटौरा गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रियंका मंगलवार को गौरीगंज में कार्यकर्ताओं की बैठक में जाने से पहले अचानक जिला अस्पताल पहुंच गईं।

यहां उन्होने इमर्जेंसी वार्ड के बेड नंबर एक पर भर्ती धीरेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। इसके बाद वह जनरल वार्ड में भर्ती उपेंद्र बहादुर सिंह को देखने पहुंची। इसी बीच हादसे में घायल आशीष साहू को लखनऊ रेफर किया जा चुका था। प्रियंका ने दोनों कार्यकर्ताओं से पूछा कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने डॉक्टरों से दोनों के अच्छे इलाज की हिदायत दी । यहां के बाद प्रियंका गौरीगंज के लिए रवाना हो गईं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »