29 Mar 2024, 14:00:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विकास की ओर ले जाने वाली लहर लाना चाहती हूं: प्रिया सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 10:32PM | Updated Date: Apr 19 2019 10:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की फूलपुर संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी प्रिया सिंह पॉल ने कहा कि वह विकास की ओर ले जाने वाली लहर लाना चाहती हैं जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने विचारों की भिन्नता के कारण नयी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित सीट फूलपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका सिंह पॉल को मैदान में उतारा है जबकि इलाहाबाद से अभिमन्यू सिंह भाजपा की मजबूत प्रत्याशी डा रीता बहुगणा जोशी के सामने हैं।
 
प्रियंका सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि वह लोगों के लिए विकास के दरवाजे खोलने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता नहीं है। वह केवल विकास के अवसर उपलब्ध कराकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराकर विकास की लहर लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमें जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने से ऊपर उठकर कुछ सोचना होगा तभी लोगों का कल्याण होगा। सकारात्मक सोच रखेंगे तभी विकास होगा और रोजगार का सृजन होगा। आपसी खींचतान से न/न तो देश का भला होगा और न ही देशवासियों का। हमें अपने कर्म करने होंगे। हमारा कर्म ही मायने रखता है कि जनता किसका चुनाव करती है। प्रियंका सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में जो मूलभूत विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ।
 
किसान परेशान है, नौ जवानों को रोजगार नहीं मिल रहे। यहां कोई बडा औद्योगिक क्षेत्र नहीं है, मात्र एक फूलपुर में इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड फैक्ट्री है, जिसकी हालत खराब है। में किसान,मजदूर, नौजवानों, व्यापारियों की समस्याओं को भली-भंति जानती हूं। उन्होंने कहा,‘‘मैं जाति और धर्म से ऊपर उठकर जनता के हितों में कार्य करूंगी। फूलपुर की जनता देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में चुनकर भेजेगी तो निश्चित संसं में यहां की आवाज बुलंद करूंगी। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य रोजगार के विकस के लिए आवाज उठाउंगी। ऊद्योग धन्धों की स्थापना करवाने का प्रयास करूंगी जिससे यहां की जनता को रोजगार के लिए दूर दराज जाकर भटकना नहीं पड़े।’’ दिनेश त्यागी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »