23 Apr 2024, 21:55:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

जौनपुर में दिनदहाड़े बदमाश डाकघर में दो लाख बीस हजार लूटकर फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 11:35PM | Updated Date: Apr 18 2019 11:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में गुरुवार को बदमाश दिनदहाड़े एक डाकघर में घुसकर तिजौरी लूटकर लेकर गये,जिसमें दो लाख 20 हजार रुपये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बदलापुर डाक कर्मचारी नित्य की भांति अपने कार्य मे व्यस्त थे। करीब दो बजे फोन करके तीन बदमाश असलहा लेकर डाकघर में घुस कर कैस बॉक्स लूटने लगे विरोध करने पर कैशियर विनोद कुमार मौर्य की पिटाई करते हुए आतंकित कर तिजोरी लूट कर फरार हो गए। इस बीच डाक अधीक्षक गौरीशंकर ंिसह,उप डाकपाल अशोक कुमार ने बताया कि तिजोरी में लगभग दो लाख बीस हजार रुपया  था। दिनदहाड़े हुई डाकघर में लूट की घटना उच्च अधिकारियों को मिलते है पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये है। पुलिस का दावा है कि लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »