19 Apr 2024, 14:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इफ्को सयंत्र में गैस रिसाव से सात मजदूर प्रभावित,अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 11:05PM | Updated Date: Apr 18 2019 11:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फूलपुर/ प्रयागराज। दुनिया का सबसे बड़ा उर्वरक सहकारिता संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड सयंत्र में अमोनिया गैस रिसाव के कारण सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इफ्को फर्टिलाइजर फूलपुर सयंत्र में गुरूवार को अपराह्न अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से वहां काम कर रहे सात मज़दूरों की तबियत खराब हो गयी थी। वर्तमान में संस्थान में पांच दिन से मरम्मत कार्य को लेकर वार्षिक शटडाउन चल रहा है। संयत्र के निकट अप साइड में स्थित अमोनिया पाइप लाइन का वाल्व खोलते समय अचानक रिसाव होने लगा और आसपास काम कर रहे सात मजदूरों की हालत खराब हो गयी। सूचना मिलने पर संस्थान के फायर एंड सेफ्टी विभाग के कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाल्व को बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के हस्तपक्षेप से इफ्को अधिकारियों द्वारा रिसाव को तुरंत ठीक करवा लिया गया था जिसकी वजह से कोई भी मजदूर हताहत नहीं हुआ है। छह मजदूरों को वहीं स्थानीय अस्पताल में एवं एक मजदूर को प्रयागराज भेजा गया। सभी मजदूर खतरे से बाहर  है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जब तक तकनीकी खराबी को दुरस्त नहीं किया जाता तब तक संयत्र बन्द रखा जाए । उन्होंने रिसाव होने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी ने तत्काल ही मुख्य राजस्व अधिकारी और सूचना अधिकारी को उक्त सयंत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। जिसमे पाया गया कि अमोनिया गैस को जहां से रिलीज़ किया जाता था वहाँ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। वही मज़दूर काम कर रहे थे, जैसे ही अमोनिया गैस लीकेज हुई मज़दूर उसकी चपेट में आ गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »