20 Apr 2024, 15:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह का नाम गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 12:28PM | Updated Date: Mar 24 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव स्टार प्रचारक नहीं होंगे। सपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अलग रखा है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव पार्टी के स्टार प्रचारक थे। मुलायम का स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम गायब हो जाने के राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ दिन पहले मुलायम ने मायावती के मैनपुरी में उनके लिए प्रचार करने पर नाराजगी जताई थी। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।
 
लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि इस लिस्ट में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह का नाम गायब है। मुलायम सपा के टिकट पर मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रह हैं। सपा मैनपुरी से अभी सपा के सांसद तेज प्रताप यादव हैं। लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काटकर मुलायम सिंह को टिकट दिया। सपा ने आज जिन लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। उसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव, राजेंद्र, चौधरी, आजम खान समेत 40 प्रचारकों का नाम शामिल है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »