20 Apr 2024, 13:40:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मथुरा : यमुना एक्सप्रेस - वे पर टकराईं दो कारें, महिला की मौ, 8 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 4:20PM | Updated Date: Mar 23 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दो कारों की टक्कर में एक महिला की मृत्यु हो गई और आठ लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस वक्त दुर्घटना हुई जब आगरा से गौतमबुद्धनगर की ओर तेज रफ्तार से जा रही दो कारें टकरा गई। उन्होंने बताया कि घायलों को नयति मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घायल अभी अपना और मृतक महिला का नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »