19 Apr 2024, 19:05:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी पुलिस ने किया इनामी बदमाश को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 10:39PM | Updated Date: Mar 22 2019 10:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर-खीरी पुलिस ने शुक्रवार को ईसानगर क्षेत्र से 15 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से ढ़ाई किलो गांजा बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  सूचना के आधार पर पुलिस ने चहलार चौराहा से घेराबंदी कर इनामी अपराधी ओमकार को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार  बदमाश चन्द्रासाखुर्द गांव का रहने वाला है । यह शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध ईसानगर थाने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें यह वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर  15 हजार का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार बदमाश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »