20 Apr 2024, 14:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

कच्ची शराब का धंधा करने वाले पकड़े नौ लोग,शराब बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2019 12:33AM | Updated Date: Mar 21 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने पिछले 24 घण्टे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से शराब का अवैध रुप से धंधा करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे 238 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न थानों क्षेत्रों से अभियान चलाकर पुलिस ने शराब के अवैध धंधे से जुडे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 238 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने वाहन सवार तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे छह बैल और गाय बरामद की। पकड़े गये लोगों के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया । सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »