26 Apr 2024, 05:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका गांधी ने मां विंध्यवासिनी से मांगा विजय का वरदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 6:08PM | Updated Date: Mar 19 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने के इरादे से ‘गंगा यात्रा’ पर निकली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को अपने अगले पड़ाव मिर्जापुर पहुंची और  विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री मां विंध्यवासिनी की अराधना कर सफलता का वरदान मांगा। गांधी परिवार के खानदानी पंडा परिवार के पुरोहित सुमित पांडेय ने श्रीमती वाड्रा को मां विंध्यवासिनी के दर्शन कराये और वैदिक रीतरिवाज से पूजन कराया। यही पंडा परिवार प्रियंका की दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी से मां विंध्यवासिनी को दर्शन पूजन करा चुका है। 
 
प्रयागराज से गंगा के रास्ते वाराणसी जा रही प्रियंका सड़क मार्ग से मिर्जापुर पहुंची थी। उनके इस कार्यक्रम में बदलाव की सटीक जानकारी हालांकि नहीं मिल सकी। इस सम्बंध में जिला प्रशासन और कांग्रेस के लोग बताने को तैयार नही हैं।     निर्धारित कार्यक्रम से लगभग पांच घंटे विलम्ब से यहां पहुची प्रियंका ने मॉ के गर्भगृह में जगत जननी की आरती उतारी और परम्परागत तरीके से विधिवत पूजन किया। इस दौरान पंड़ो का समूह वेदमंत्रों का उच्चारण कर रहा था। पंडों ने प्रसाद स्वरूप मॉ की चुनरी एवं देवी विंध्यवासिनी का चित्र भेंट स्वरूप देकर कांग्रेस नेत्री को सम्मान एवं आशीर्वाद दिया।
 
इस दौरान सुरक्षा के मुकम्मल इन्तजाम किये गये थे। पूरे मंदिर परिसर को दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था। जिसके चलते आम दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर के बाहर उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ता देवी के जयकारे के साथ प्रियंका बाड्रा का जयकारा लगाने से नहीं चूक रहे थे हालांकि इस बीच कुछ भाजपा समर्थकों ने प्रियंका के सामने ही मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये। वाड्रा के विलम्ब के चलते विश्व प्रसिद्ध त्रिकोण परिक्रमा यात्रा को निरस्त कर दिया गया लेकिन विंध्यवासिनी की तलहटी में अव्यस्थित गरीब नवाज इस्माइल चिश्ती की दरगाह कंतित शरीफ पर बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »