25 Apr 2024, 09:42:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : मुरादाबाद में वैन और बाइक की टक्कर में 2 लोग की मौत, 6 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 3:55PM | Updated Date: Mar 14 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार मारुति वैन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार शख्स और उसके भानजे की मृत्यु हो गई। वहीं, वैन के चालक सवार छह लोग चोटिल हुये हैं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तेवरखास निवासी मेहराज-उल-सैफी (22) अपने भानजे साहिल (16) को बाइक पर बिठाकर कुंदरकी स्थित परीक्षा केंद्र छोड़ने जा रहा था।
 
अचानक मुरादाबाद की तरफ से आयी तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही मेहराज की मृत्यु हो गई जबकि जिला अस्पताल ले जाते वक्त साहिल ने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वैन में चंडीगढ़ से मजदूरी कर हरौरा गांव लौट रहे विपिन, रिंकी, मीना, अंजू, गुड़िया और कुलवंत सवार थे। इन सभी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »