19 Apr 2024, 16:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बस्ती। आगामी 28 जनवरी से शुरू होने वाले बस्ती महोत्सव में जिले के उत्तरोत्तर विकास को झांकी के माध्यम से उकेरा जायेगा। जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर ने रविवार को बताया कि जिला मुख्यालय पर तीन फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में लेजर विधि से बस्ती के उद्भव और विकास की झांकी दिखायी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान युवा महोत्सव, खेल-कूद, चित्रकला, रंगोली, योगा अभ्यास के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी गायन, पंडित जयकिशन महराज का कथक नृत्य, पारम्परिक वेश भूषा फैशन शो हास्य कवि सम्मेलन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मृति में नृत्य नाटिका गांधी एक यात्रा का प्रदर्शन किया जायेगा। डॉ. राजशेखर ने बताया कि आयोजन में स्थानीय तथा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का पूरा मौका दिया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »