19 Apr 2024, 17:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

प्रयागराज: आवाहन अखाड़ा के दो महामंडलेश्वर निष्कासित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 3:05PM | Updated Date: Jan 19 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम कुम्भ में आवाहन अखाडा ने नियम के विरूद्ध काम करने के आरोप में दो महामंडलेश्वरों को निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी ने शनिवार को अपने शिविर में बताया कि अखाड़ा के नियम विरूद्ध काम करने के आरोप में महामंडलेश्वर ब्रह्मांडपुरी और महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणानंद गिरी को शुक्रवार को बैठक में निर्णय लेकर उनके पद से पदच्युत कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अखाड़ा से बाहर किए गए महामंडलेश्वरों की जगह नए महात्माओं को उनके स्थान पर शीघ्र पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर बनाया जायेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »