25 Apr 2024, 09:38:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मांट टोल प्लाजा के निकट मध्यरात्रि के बाद यह हादसा उस समय हुआ जब औरैया से दिल्ली जा रही निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। अचानक बस के पलटने पर पीछे से आगरा से दिल्ली जा रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बस में जा घुसी।

उन्होने बताया कि इस हादसे में कार सवार जैतपुर खादर  दिल्ली निवासी राजकिशोर (45),पुत्र  प्रियांशु (11) की मृत्यु हो गयी। बस पलटने से उसमे सवार जगराम फतेहपुर कन्नौज निवासी राम स्रेही की भी मौत हो गई। हादसे में घायल करीब 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकांश की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का अनुमान है कि संभवत: चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराई जो एक बड़े हादसे का कारक बनी। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनो की लंबी कतार लग गयी। क्षतिग्रस्त बस एवं कार को क्रेन की मदद से हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »