28 Mar 2024, 23:19:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सपा-बसपा के गठबंधन ने मोदी-अमित शाह की उड़ा दी नींद : मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 1:17PM | Updated Date: Jan 12 2019 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में शनिवार को ताज होटल में सपा-बसपा गठबंधन का ऐलान किया गया। इस मौके पर बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नींद उड़ गयी है। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा घोर साम्प्रदायिक पार्टी है। जनहित और देशहित को ध्यान में रखकर यह गठबंधन किया गया है। मायावती ने कहा कि जनहित में गेस्ट हाउस कांड को भुला दिया गया है। यह दो पार्टियों का गठबंधन नहीं, दो समाज का गठबंधन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »