29 Mar 2024, 13:56:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

यूपी चुनाव: पांचवे चरण का मतदान खत्म, 57.36 फीसदी हुई वोटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 12:11AM | Updated Date: Feb 27 2017 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 02
  • 03
  • 04
  • 05

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोटिंग खत्‍म हो गई। अमेठी समेत 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान हुआ। 5 बजे तक इस चरण में 57.36 फीसदी वोटिंग होने का अनुमान है। अमेठी, फैजाबाद की सीटों पर सबकी निगाहें हैं। कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान बाधित हुआ।

अमेठी में मुद्दों की लड़ाई

अमेठी सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उतरीं रानी अमिता सिंह ने कहा कि यहां लड़ाई महल की नहीं मुद्दों की है। अमिता सिंह के पति संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह बीजेपी कैंडिडेट के रूप में मैदान में हैं। सपा के कद्दावर नेता गायत्री प्रजापति भी मैदान में हैं।

क्या है सीटों का समीकरण?

इस दौर में पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिन 51 विधानसभा सीटों पर नेताओं की किस्मत का फैसला होगा, उसमें सबसे अहम राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र अमेठी है। यह चरण सपा और कांग्रेस गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनाव में इनमें से करीब 80 फीसदी सीट इन्हीं दोनों पार्टियों ने जीती थी। पिछली बार सपा के खाते में क्षेत्र की 37 सीटें गई थीं, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली थीं, जबकि बसपा को तीन और पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं।

एक सीट पर टला मतदान

इस चरण में पूर्वांचल के 11 जिलों की 52 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन अंबेडकर नगर जिले की आलापुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर कश्यप की मौत के बाद यहां चुनाव टाल दिया गया। अब इस सीट पर 9 मार्च को वोटिंग होगी। सपा ने यहां से अब कश्यप की पत्नी संगीता को उम्मीदवार बनाया है।

गठबंधन के बावजूद कांग्रेस-सपा आमने-सामने

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बावजूद अमेठी और गौरीगंज की सीट पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। यहां सबसे दिलचस्प मुकाबला अमेठी सीट पर हो रहा है, जहां सपा सरकार के विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति का मुकाबला कांग्रेस नेता संजय सिंह की दोनों पत्नियों गरिमा सिंह और अमिता सिंह से होगा। गरिमा सिंह को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है तो अमिता सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। इससे यहां 'रानी बनाम रानी' मुकाबला हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »