28 Mar 2024, 16:40:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बिजली को बना दिया हिंदू-मुस्लिम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 5:03PM | Updated Date: Feb 26 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। जौनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि, अब लोग बिजली देने में पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोगों के मन की बात में भेदभाव की बात होती है।

नोटबंदी को घेरते हुए डिंपल यादव ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यस्था की रफ्तार धीमी हुई है। देश में चूरन छाप नोट दिख रहे हैं, जबकि आम लोगों को इस फैसले से कोई फायदा नहीं हुआ। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर लोगों को दुख पहुंचाया गया। पीएम पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव ने कहा कि बिजली को भी हिंदू-मुस्लिम में बांट दिया गया है। 
 
बता दें कि पीएम मोदी के रमजान-दिवाली पर बिजली वाले बयान के बाद अखिलेश लगातार अपनी जनसभाओं में मोदी से गंगा की कसम खाने का सवाल कर रहे हैं। अखिलेश का कहना है कि मोदी जी कसम खाकर बताएं कि काशी में 24 घंटे बिजली आती है या नहीं। 
 
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों के लिए राजनीतिक दलों के बीच लगातार बयानबाजी जारी है। प्रदेश में पांचवें चरण की 52 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना है। लेकिन छठे चरण को लेकर दलों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »