26 Apr 2024, 01:36:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 9:26PM | Updated Date: May 17 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। संथाल परगना क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों के लिए कुल 42 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें राजमहल में 14, दुमका में 15 और गोड्डा में 13 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। इस चरण में 23,64,541 पुरुष और 22,00,119 महिला मतदाताओं सहित कुल 45,64,681 लाख मतदाता 19 मई को सुबह सात बजे से लेकर चार बजे शाम तक 6258 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झारखंड की राजमहल सीट पर 7,41,410 पुरुष और 7,12, 091 महिला मतदाताओं के साथ कुल 14,53,511 मतदाता हैं। इसी तरह दुमका में 7,18,046 पुरुष और 6,78, 255 महिला समेत 13,96,308 मतदाता हैं। गोड्डा संसदीय क्षेत्र में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या क्रमश: 9,05,085 और 8,09,773 है और मतदाताओं की कुल संख्या 17,14,862 है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »