29 Mar 2024, 12:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

आंध्र प्रदेश में शाम छह बजे तक 77 फीसदी वोटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 12:09AM | Updated Date: Apr 12 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में राज्य की सभी 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर शाम छह बजे तक 77 फीसदी मतदान हुआ। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शाम छह बजे तक 77 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है लेकिन अभी भी कई मतदाता पोलिंग बूथों पर लंबी कतारों में खड़े हैं इसलिए मत प्रतिशत के बढ़ने की संभावना है।  विशाखापत्तनम जिले के अराकू, रंपाचोदावरम और पादेरु जैसे नक्सली प्रभावित सीटों पर मतदान शाम चार बजे खत्म हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि जो भी मतदाता वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं उन्हें छह बजे के बाद भी वोट देने दिया जाएगा। अनंतपुर, करनूल और गुंटुर जिले में हिंसक घटना हुई जिसमें अनंतपुर जिले के तादीपटरी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।  राज्य की 175 विधानसभा सीटों के लिए 2118 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 25 लोकसभा सीटों पर 319 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां कुल तीन करोड़ 93 लाख मतदाता हैं।  द्विवेदी ने कहा कि सुबह 381 ईवीएम मशीनों में तकनीकी समस्याएं आयी थी जिसे ठीक कर लिया गया। सभी ईवीएम ने बिना किसी परेशानी के काम किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »