29 Mar 2024, 21:21:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

राजनाथ सिंह की कल चुनावी सभा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2019 9:14PM | Updated Date: Apr 10 2019 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र नगरी में कल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा होगी। इसे लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नगरी सिहावा का इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के. पी. चंदेल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री की चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने कहा गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों को निर्देशित किया गया है कि वह मानक संचालन प्रक्रिया  के तहत ही अपना मूवमेंट करें। क्योंकि उद्देश्य है शांतिपूर्ण सभा संपन्न कराना।
 
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी कहा गया है कि वे सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखकर ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करें। चंदेल ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्र में जाने से पहले संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस के अधिकारियों को सूचित करें ताकि सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें। दंतेवाड़ा में हुए नक्सली घटना के बाद से क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग तेज कर दी गई है। इस संबंध में आज कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक बालाजी राव सोमावार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें चुनाव में किये जाने वाले सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। सिहावा विधानसभा का इलाका कांकेर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। जहां 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। राजनाथ सिंह की चुनावी सभा इसी सिलसिले में रखी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »