29 Mar 2024, 01:28:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मोदी ने गरीबी पर नहीं गरीबों पर की सर्जिकल स्ट्राइक : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2019 8:52PM | Updated Date: Apr 10 2019 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटिहार। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी के बहाने गरीबी पर नहीं बल्कि गरीबों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।  गांधी ने यहां महागठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस नेता तारिक अनवर के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लागू कर देश के गरीबों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।  देश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है, तो गरीब पर नहीं बल्कि गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद यदि उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो लोगों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।
 
युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जो युवा कारोबार करना चाहेंगे उन्हें तीन साल तक किसी तरह की सरकारी अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा, व्यवसायियों को भी सुविधाएं दी जाएंगी। सर्वोच्च न्यायालय में राफेल सौदे को लेकर दाखिल पुनर्विचार याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किये जाने से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सारे चोर के नामों के पीछे ‘मोदी’ क्यों लगे हैं। चाहे वह ललित मोदी हों, या नीरव मोदी या फिर नरेन्द्र मोदी ही क्यों न हों। सभी नामों में ‘मोदी’ और ‘चोर’ तो समान रूप से दिखता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »