28 Mar 2024, 23:21:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

प्रियंका के रोड शो ने पश्चिम यूपी में कांग्रेस में फूंके प्राण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 11:54PM | Updated Date: Apr 9 2019 11:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिजनौर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर और सहारनपुर में रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सोमवार को बहन एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सहारनपुर दौरा खराब मौसम की भेंट चढ गया था। वाड्रा ने आज बिजनौर में पार्टी प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और सहारनपुर में पार्टी उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में रोड शो कर कांग्रेस को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस नेत्री का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
 
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सेंट मैरी कालेज, नजीबाबाद रोड पहुंचने पर वाड्रा का स्वागत नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नगीना से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती, पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने किया। इसके बाद वे शक्ति टाकीज चौराहा पहुंचीं जहां पर से वह किरन उत्सव,पंजाबी कालोनी, महिला चिकित्सालय,पोस्ट आफिस चौराहा, शम्भू का चैराहा होते हुये घण्टाघर पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव का रोड शो रामलीला ग्राउण्ड नूरपुर रोड पर खत्म हुआ। बिजनौर के बाद गांधी सहारनपुर के सरसावां पहुंचीं। इसके बाद काफिला गोल कोठी पहुंचा जहां भीड़ का आलम यह था कि तिल रखने की जगह काफी दूर तक सड़क के दोनों ओर नहीं बची थी। बहुमंजिला इमारतों के ऊपर महिलाएं, बच्चे, युवा सभी प्रियंका की एक झलक देखने के लिए आतुर नजर आये। यहां से काफिला रैंच का पुल पहुंचा जहां पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया और रोड शो का समापन हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »