29 Mar 2024, 16:03:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

केंद्र में फिर बनेगी मोदी सरकार : रामविलास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 10:46PM | Updated Date: Apr 7 2019 10:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने केंद्र की नरेंद्र मोदी  सरकार के देश के गरीबों, किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आम लोगों के हित में  किए गए विकास कार्यों के आधार पर आज दावा किया इस बार फिर उनकी सरकार बनेगी। पासवान ने यहां औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष  में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के गरीबों, आम लोगों तथा  मध्यम वर्ग को परिवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली  राजग सरकार ने कई ऐसे अहम फैसले लिए जिनसे आम लोगों  की जिंदगी पहले की तुलना में काफी बेहतर हो सकी।
 
उन्होंने दावा किया कि मोदी के विकास कार्यों को देखते हुये वर्ष 2019 के आम चुनाव में मतदाता राजग को अपना समर्थन देंगे और इसकी बदौलत केंद्र में एक बार फिर  मोदी की ही सरकार बनेगी। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि आयुष्मान  भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसी कई योजनाएं हैं, जिनसे देश  के गरीब तथा सामान्य लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा  कि राजग सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाकर देश के मजबूत इरादों  को स्पष्ट कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »