25 Apr 2024, 05:32:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

डिम्पल ने इत्र नगरी से किया नामांकन,रोड शो कर ताकत दिखायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 11:40PM | Updated Date: Apr 6 2019 11:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्नौज। सत्रहवीं लोकसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश की कन्नौज संसदीय सीट से गठबंधन की प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र, सपा महासचिव रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन, किरनमय नंदा, धर्मेन्द्र यादव, अहमद हसन समेत सपा बसपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले यादव ने समाजवादी रथ से रोड-शो किया। रथ पर अखिलेश , उनके बच्चे, जया बच्चन, और धर्मेन्द्र यादव सवार थे।
 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास कन्नौज के तिर्वा मोड़ के फगुआ भट्ठा से शुरू नामांकन जुलूस में मोटरसाइकिलों, कारों के अलावा बैंडबाजे के साथ सैकडो लोग शामिल थे। यादव ने नामांकन दाखिल करने से पहले भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा के बीच गठबंधन होने के बाद से जीत का अंतर बहुत बड़ा होगा। भाजपा से चुनाव के दौरान जनता से किये गये वादये पूरे नहीं किये। नामांकन के बाद आयोजित समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा, पूर्वमंत्री ओमप्रकाश सिंह, एमएलसी उदयवीर सिंह उपस्थित थे। चुनाव लीड डिम्पल नामांकन तीन अंतिम कन्नौज चुनाव लीड डिम्पल नामांकन तीन अंतिम कन्नौज यादव ने कुम्भ की चर्चा करते हुये कहा कि कन्नौज सम्राट हर्षवर्धन की राजधानी थी इसका ऐतिहासिक महत्व है।
 
उन्होंने नौजवानों से कहा कि वे शालीनता और मर्यादा के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं और डिम्पल की जीत सुनिश्चित करें। इस चुनाव परिणाम से देश और संविधान मजबूत होगा। अब देश को नया प्रधानमंत्री देना है। उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग का भी समर्थन किया। बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि सपा-बसपा का ऐतिहासिक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतना है। बहुजन समाज पार्टी के हर सदस्य, सहयोगी को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मत डालना है। उन्होंने एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए अखिलेश की सराहना की। भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुये उन्होने कहा कि जनता अब वादा न निभाने वाले को सबक सिखाएगी। प्रो0 यादव ने कहा कि 2019 के चुनावों में नौजवानों की किस्मत का फैसला होने वाला है। उन्होंने कहा कि न अच्छे दिन आए न 15 लाख खाते में जुड़े। कितने हवाई चप्पल पहनकर हवाई जहाज पर चढ़े।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »