29 Mar 2024, 14:26:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

यह चुनाव देश की अस्मिता का चुनाव है-चन्द्रशेखर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 6:10PM | Updated Date: Apr 5 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है जहां  एक तरफ राष्ट्रभक्त हैं और दूसरी तरफ देशद्रोह की धाराओं को हटाने की बात करने वाले लोग हैं। चन्द्रशेखर आज यहां पार्टी द्वारा आयोजित शक्ति केन्द्र कार्यशाला एवं विजय संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ देश की पुरासम्पदाओं एवं मान-सम्मान की रक्षा करने वाले चैकीदार हैं तो दूसरी तरफ चैकीदारों को बदनाम करने वाले लोग हैं। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनियां ने कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के सम्बन्ध में सर्वाधिक काम भाजपा ने ही किये है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अटल बिहारी वाजपेयी तथा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्य मील का पत्थर हैं। भाजपा की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास तथा परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हमें बूथ को मजबूत करना होगा।

उन्होंने बूथ की संरचना तथा आवश्यकता पर प्रकाश ड़ाला। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना की भी चर्चा की। कार्यक्रम को जयपुर शहर सांसद प्रत्याशी रामचरण बोहरा, शहर जिलाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने भी संबोधित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »