20 Apr 2024, 15:15:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मातबर सिंह कंडारी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए वोट मांगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 9:26PM | Updated Date: Apr 3 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता मातबर सिंह कण्डारी टिहरी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर वोट मांगे हैं। उनके साथ लाखीराम बिजलवाण, इस्लाम और विक्रम सिंह ने भी गणेशपुर, नयागांव, परवल, सिंहनीवाला, सभावाला, बद्रीपुर तथा धर्मावाला, सहसपुर विधानसभा के लोगों से अपने प्रत्याशी के हक में मतदान करने को कहा है। कण्डारी ने कहा है कि जनता को 11 अप्रैल को अपना जनप्रिय नेता का चुनाव करना है। देश के प्रधानमंत्री ने विगत पांच वर्षों में सैकडों जुमलेबाजी की लेकिन एक भी जमुले को पूरा नहीं कर सके। पूर्व मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री की कथनी करनी में बहुत बड़ा अन्तर है।
 
प्रधानमंत्री की विदेश नीति, अर्थ नीति पूर्ण रूप से असफल रही है। नोटबन्दी से काला धन प्राप्त नही हुआ। वस्तु एवं सेवा कर  से महंगाई बढ़ी। देश में भ्रष्टाचार बढा। प्रधानमंत्री किसानों के ऋण को माफ नही कर सके। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे सके। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी वहां किसानों के कर्जे माफ करवाये। उन्होंने कहा कांग्रेस गरीबों के हित में काम करती है।
 
 गांधी ने 2020 तक 22 लाख युवकों को रोजगार देने का संकल्प लिया हैं साथ ही सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये देने का संकल्प दोहराया है। महिलाओं के लिए संसद, विधानसभाओं एवं नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का वादा किया है। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कण्डारी ने कहा है कि टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह सुयोग्य, शिक्षित, अनुभवी और व्यवहार कुशल है। ऐसे सुयोग्य व्यक्ति को अपना मत देकर विजयी बनाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »