20 Apr 2024, 00:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

शाह ने किया बीजद सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 11:06PM | Updated Date: Apr 1 2019 11:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काशीनगर। भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा के लोगों से भ्रष्ट नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान करते हुए कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को एक मौका दें।  शाह ने गजपति जिले में काशीनगर ब्लॉक के सिद्धबादगंगा में विजय संकल्प समावेश बैठक को संबोधित करते हुए लोगों से राज्य के विकास, देश की सुरक्षा और आतंकवाद से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से भ्रष्ट बीजू जनता दल  सरकार को उखाड़ फेंकने और  नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने को कहा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा में  नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार के 19 वर्ष से कायम रहने के बावजूद राज्य का विकास नहीं हुआ है। सरकार पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं तक मुहैया कराने में विफल रही है।
 
उन्होंने कहा कि लगभग 30 हजार उड़यिा लोग अपने घरों और परिवार से दूर सूरत में काम कर रहे हैं तथा गुजरात और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। ओडिशा सरकार इन लोगों को रोजगार मुहैया कराने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि  पटनायक ने पश्चिमी और मध्य ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। इस क्षेत्र में कोई सिंचाई परियोजना नहीं है और आदिवासियों को उनकी जमीन पर मालिकाना हक नहीं दिया गया है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार है। यहां तक कि पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को भी नहीं बख्शा गया है और बीजद सरकार इसकी सुरक्षा करने में विफल रही है।
 
पटनायक के इस आरोप पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राज्य के विकास के लिए दी गयी 5.5 लाख करोड़ रुपये की सहायता जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंची है, श्री शाह ने तंज कसा कि लोगों की राह में सरकारी अधिकारी खड़े हैं इसलिए ये मदद उन तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से भाजपा को इस बार मौका देने की बात कही क्योंकि वे पहले ही बीजद को 20 वर्ष तक मौका दे चुके हैं और कांग्रेस को 50 वर्षों तक। उन्होंने ओडिशा को अगले पांच वर्ष में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के लोगों को रोजगार की तलाश में सूरत नहीं जाना पड़े।
 
शाह ने कहा कि गोपाबंधु चौधरी और मालती चौधरी जैसे माटी के महान सपूतों के प्रयासों के कारण भाषा के आधार पर आज ही के दिन ओडिशा राज्य की स्थापना हुई थी लेकिन इस राज्य पर 19 वर्ष तक शासन कर रहे मुख्यमंत्री उड़यिा में बात नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से उनकी भाषा में बात करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम युवा मुख्यमंत्री का चुनाव करने की अपील की। उन्होंने समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में अदालत द्वारा सभी हिन्दूओं को रिहा किये जाने का हवाला देते हुए  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हिन्दूओं को आतंकवादी के तौर पर बदनाम करने को लेकर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हिन्दू देश की रक्षा के लिए सोचते हैं, वे आतंकवादी नहीं हो सकते। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »