29 Mar 2024, 20:33:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

तेजप्रताप हुए बागी, जहानाबाद से चन्द्रप्रकाश के नामांकन का किया ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 10:57PM | Updated Date: Mar 30 2019 11:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं विधायक तेजप्रताप यादव ने जहानाबाद लोकसभा सीट की आधिकारिक घोषणा के एक दिन बाद ही बगावत कर चंद्रप्रकाश को प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान कर दिया है। यादव ने आज यहां जहानाबाद से मिलने आए पार्टी कार्यकर्ताओं को चंद्रप्रकाश के नामांकन भरे जाने की तैयारी करने को कहा।
 
उन्होंने कहा कि वह 24 अप्रैल को चंद्रप्रकाश के नामांकन में भी जाएंगे। इस बार पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए सुरेंद्र यादव वर्ष 2014 में हुए लोकसभा का चुनाव हार गए थे इसलिए इस बार जहानाबाद सीट से चंद्रप्रकाश चुनाव लड़ेंगे। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए कल ही राजद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी और सुरेंद्र यादव को जहानाबाद से पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था। आधिकारिक घोषणा के एक दिन बाद अब यादव के चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किए जाने पर पार्टी के अंदर इसे बगावत के रूप में देखा जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »