29 Mar 2024, 14:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मानवेन्द्र सिंह का टिकट मिलने के बाद जोरदार स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 12:37AM | Updated Date: Mar 30 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 बाड़मेर। लोकसभा चुनाव में बाड़मेर से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद कर्नल मानवेन्द्र सिंह का बालोतरा, पचपदरा,जसोल में आज उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सुबह से ही मानवेन्द्र सिंह को बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन क्षेत्रों से आये समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।  मानवेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ गृह क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल माता रानी भटियाणी जी मंदिर, कुलदेवी नागाणा राय माता मन्दिर में विधिवत पूजा की।
 
इसके बाद उन्होंने अमृत प्याऊ कल्याणपुरा, चारलाई में धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की, वहीं आशापूर्णा मन्दिर, राणी रूपादे के पालिये, राव मल्लीनाथ मन्दिर दुदवा, घारू मेघ मन्दिर, मायाजाल, ब्रह्मधाम आसोतरा, नाकोड़ा भैरव मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर धोक देकर जीत की कामना की। उन्होंने आसोतरा में गादीपति तुलछाराम जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि अफवाहें फैलायी जा रही थीं कि उन्हें जोधपुर टिकट मिलेगा या वह भाजपा में जाएंगे, ये सब अफवाह थीं। इस दौरान मानवेंद्र सिंह ने अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हर गांव हर ढाणी में इंसानों के साथ साथ पशुओं के लिए पानी पहुंचे यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व के साथ ही अशोक गहलोत, सचिन पायलट और बाड़मेर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »