29 Mar 2024, 18:49:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मोदी सरकार डरा रही है, लेकिन मैं डरूंगी नहीं: प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2019 10:53AM | Updated Date: Mar 21 2019 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लॉग में वंशवाद की राजनीति पर साधे गए निशाने का जवाब दिया है। उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि मुझे डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं डरूंगी नहीं। मिर्जापुर से वाराणसी रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुण् प्रियंका ने कहा कि जो लोग सत्ता में होते हैं उन्हें दो गलतफहमियां होती हैं। पहली यह कि वे डरा सकते हैं और दूसरी यह कि जनता को बरगला सकते हैं। प्रियंका ने कहा कि हमारी लड़ाई लंबी है। कितना भी प्रताड़ित किया जाए, लेकिन मैं लड़ाई जारी रखूंगी और जनता के हित में मेरा अभियान चलता रहेगा।

वाराणसी में प्रियंका ने की गंगा आरती और काशी विश्वनाथ में पूजा 
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वाराणसी में गंगा आरती की और विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करने गर्इं। प्रियंका मिर्जापुर से रामनगर होते हुए वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने पहले ऐतिहासिक असी घाट पर निषाद समुदाय के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में असी घाट से ही गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। असी घाट के बाद प्रियंका ने दशाश्वमेध घाट का रुख किया। यहां उन्होंने गंगा आरती की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »