18 Apr 2024, 14:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

गुजरात में लोकसभा चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन कुल 26 में से 11 सीटों की समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 11:35PM | Updated Date: Mar 17 2019 11:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य गुजरात की सभी 26 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए आज से यहां शुरू हुई लोकसभा चुनाव समिति की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन कुल 11 सीटों की समीक्षा की गयी। राज्य के लोकसभा चुनाव प्रभारी तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी की मौजूदगी में आज दक्षिण और मध्य गुजरात की जिन सीटों की समीक्षा की गयी वे हैं - वडोदरा, भरूच, पंचमहाल, छोटा उदेपुर, दाहोद, वलसाड, नवसारी, बारडोली, सूरत, आणंद और खेडा।
 
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंडया ने बताया कि कल उत्तर और मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र की 11 सीटो महेसाणा, पाटण, बनासकांठा, साबरकांठा, जामनगर, अमरेली, भावनगर, सुरेन्द्रनगर, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व और अहमदाबाद पश्चिम और अंतिम दिन यानी 19 मार्च को बाकी चार सीटों पोरबंदर, जूनागढ़, राजकोट और कच्छ की समीक्षा होगी। इसके बाद सभी सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजी जायेगी जहां से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। ज्ञातव्य है कि गुजरात की सभी 26 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। यहां सभी सीटों पर एक साथ तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »