28 Mar 2024, 19:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तमिलनाडु : आज कन्याकुमारी जाएंगे राहुल गांधी, करेंगे रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 11:58AM | Updated Date: Mar 13 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी दौरे पर रहेंगे। आगामी लोकसभा  चुनावों के चलते राहुल कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह द्रमुक (DMK) की अगुवाई वाले गठबंधन के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल की रैली में द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन भी शामिल होंगे।
 
तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरि ने बताया कि राहुल गांधी के अलावा द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, एडीएमके प्रमुख वाइको और वामदल नेता भी रैली में होंगे। उन्होंने कहा, यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। अलागिरि ने रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बात पर संदेह जताया जा रहा है कि अलागिरि कन्याकुमारी जिले से चुनाव लड़ेंगे। इस पर अंतिम फैसला राहुल गांधी करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »