25 Apr 2024, 14:22:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

चौकीदार के डर से सपा-बसपा ने किया गठबंधन: कीर्तिवर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2019 8:09PM | Updated Date: Mar 9 2019 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश की गोण्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि देश के चौकीदार यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर की वजह से समाजवादी पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी  ने गठबंधन किया है। धानेपुर क्षेत्र में शनिवार को बिजली उपकेंद्र के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने एक जनसभा में कहा कि सपा और बसपा ने लुटेरों की तरह संगठित गिरोह बनाया है।
सांसद ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान गरीबों, किसानों और मजदूरों की कमाई को जमकर लूटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चौकीदार बनकर आम लोगों की तिजोरियों की हिफाजत की।  सिंह ने आरोप लगाया कि अलग-अलग रहकर विपक्षी पार्टियां लूट नहीं पा रही हैं तो गठबंधन बना लिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि जनता समझदार है और ठगों के गठबंधन को करारा जवाब देकर केंद्र में फिर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनवायेगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »