29 Mar 2024, 13:11:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

भाजपा सांसद सावित्री बाई कांग्रेस में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2019 10:44PM | Updated Date: Mar 2 2019 10:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका देते हुए पार्टी की उत्तर प्रदेश के बहराइच से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद सावित्री बाई फुले शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गयीं। उनके साथ पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन दोनों नेताओं को यहां पार्टी में शामिल किया।

सुश्री सावित्री बाई पिछला चुनाव भाजपा के टिकट से उत्तर प्रदेश की बहराइच सीट से लोक सभा में पहुंची थी। श्री राकेश सचान पूर्व सांसद हैं और वह फतेहपुर सीट से लोक सभा के सांसद रहे हैं। इन दोनों नेताओं ने पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »