17 Apr 2024, 05:16:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

पाक से संबंधों पर कांग्रेस, भाजपा के बीच पोस्टर युद्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 9:28PM | Updated Date: Feb 22 2019 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब में ‘पोस्टर युद्ध’ शुरू हो गया है जिसके तहत दोनो राजनैतिक दल नेताओं की  पाकिस्तान के नेताओं के साथ फोटो वाले पोस्टर शहर में चिपकाए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हुए आंतकवादी हमले के बाद पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से पाकिस्तान के पक्ष में दिए बयान से नाराज किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस नेता श्री सिद्धू और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख उमर जावेद बाजवा के साथ फोटो वाला पोस्टर शहर में लगा दिए गए। जिसके विरोध में कांग्रेस ने भी शहर के कई चौराहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपाई तथा अकाली नेताओं सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया के पाकिस्तान के नेताओं के साथ पोस्टर लगा दिए हैं।
 
युवा कांग्रेस जालंधर के महासचिव जगदीप सोनू ने इन पोस्टरों को लगाते हुए कहा कि श्री सिद्धू के पोस्टर किसी ने छुप कर लगाए है लेकिन वह सबके सामने पोस्टर लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि अगर भाजपा और अकाली नेता पाकिस्तान जाए तो देशभक्ति और अगर श्री सिद्धू जाएं तो वह गद्दारी मानी जाती है। कांग्रेस को पुलवामा में शहीद हुए जवानों का गहरा दुख है लेकिन श्री सिद्धू  के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के ‘भारत की मन की बात मोदी के साथ’ कार्यक्रम के संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ शुक्रवार को यहां पहुंचे हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »