28 Mar 2024, 20:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कीर्ति आजाद की फिल्म किरकेट का ट्रेलर लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 12:34AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विश्व कप 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद की आने वाली फिल्म किरकेट का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। बॉलीवुड में खेल पर आधारित फिल्मों के निर्माण का चलन जोरों पर है। भारत के 1983 वल्र्ड कप जीत पर कबीर सिंह फिल्म बना रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। 1983 वल्र्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कीर्ति आजाद की आने वाली फिल्म ‘किरकेट - बिहार के अपमान से सम­मान तक’ का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान कीर्ति आजाद, अतुल वासन समेत कई बड़े स्टार्स ने भी शिरकत की। 

कीर्ति आजाद की यह फिल­म बिहार में क्रिकेट और उसके भविष्य की कहानी को लेकर बनाई गई है, जिसमें राजनीति का छौंका भी लगाया गया है। यह फिल्म येन मूवीज ने ए स­क­वायर प्रोडक­शंस, धर्मराज फिल­म्स और जे के एम फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है। इसके निर्माता आर के जलान, सोनू झा और विशाल तिवारी, सह निर्माता यूसुफ शेख है जबकि फिल­म को योंगेंद्र सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म किरकेट में कीर्ति आजाद की मुख्य भूमिका है जो क्रिकेट की दुनिया में बिहारी की खोई अस्मिता को वापस दिलाते नजर आ रहे हैं। 

इस फिल्म में मूल रूप से बिहार क्रिकेट संघ के बंटवारे और उसी रणजी टीम की मान्­यता रद्द करने की कहानी को दिखाया गया है। इसके जरिये देश के क्रिकेट जगत में होने वाली राजनीति को भी दिखाया गया है। ट्रेलर में बिहार में खेलों की स्थिति को लेकर एक डायलॉग है झ्र ‘बिहार में लोग किरकेट खेलते हैं, क्रिकेट नहीं। फिल्म में बिहार क्रिकेट की कहानी और 2016 तक क्रिकेट के लिए के खिलाड़ियों की भूख को दर्शाया गया है। फिल्म की कहानी विशाल विजय कुमार ने लिखी है। कीर्ति आजाद के अलावा फिल­म में विशाल तिवारी, सोनम छाबड़ा, सोनू झा, देव सिंह, सैफल­ला रहमानी, अजय उपाध्याय, रोहित सिंह मटरू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »