19 Apr 2024, 14:54:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

'काल भैरव रहस्य 2' की एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 12:12PM | Updated Date: Dec 14 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल 'काल भैरव रहस्य 2' की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने बुधवार को अपने बॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा संग शादी रचा ली है। दुल्हन आदिती बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने लाइट गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था, वहीं कबीर ने भी लाइट कलर की शेरवानी में काफी जच रहे है। अदिति ने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए हैवी नेकलेस और लॉन्ग ईयरिंग्स पहने हैं। इस समय आदिती ने खुब मस्ती की। दोनों की लव कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी।
 
टीवी इंडस्ट्री से कई स्टार्स आदिती की शादी में पहुंचे थे। दृष्टि धामी, अर्जुन बिजलानी, अनीता हसनंदानी, करण पटेल, आमिर अली और गौतम रोडे समेत कई सितारे पहुंचे। अदिति इस समय सीरियल 'काल भैरव रहस्य 2' में अर्चना का किरदार निभा रही हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस को शादी के लिए समय निकालने के लिए डबल शिफ्ट में काम करना पड़ा था। मगर आदिती को फेम सीरियल 'कुबूल है' से मिला था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »