29 Mar 2024, 00:11:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

जीजा -साली के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा सुनील का शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2018 10:27AM | Updated Date: Nov 23 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोगों को हंसाकर पहचान बनाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर नया शो लेकर आ रहे है। खबरों के अनुसार सुनील के इस शो का नाम 'कानपुर वाले खुराना' है। यह शो जीजा -साली के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा। सुनील इस शो में जीजा के किरदार को निभा रहे हैं। वहीं इस शो में उनकी 6 सालियां भी हैं। शो की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
 
वहीं शो की कुछ आॅन लोकेशन फोटोज सामने आई हैं। तस्वीर में सुनील चारपाई पर लेटे हैं, इनकी सालियों ने उनको चारों तरफ से घेरा है। शो में सुनील के साथ स्टार्स कुणाल खेमू, उपासना सिंह, कुणाल खेमू, अदा खान और सुगंधा मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। सुनील के इस शो से सैफ के जीजा कुणाल खेमू टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं सुनील को अपने पुराने दोस्त सुगंधा और अली का साथ भी इस शो के लिए मिल गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »