29 Mar 2024, 20:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

भारती अस्पताल में भर्ती दाएं पैर में लिगामेंट की प्रॉब्लम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 11:37AM | Updated Date: Oct 18 2018 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में बिग बॉस 12 में स्पेशल परफॉर्मेंस देती नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट को खूब एंटरटेन किया। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पिछले दिनों डेंगू हुआ था। भारती कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। अब एक बार फिर से भारती के फैंस के लिए बुरी खबर है।भारती को दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। 
 
भारती सिंह को दाएं पैर में लिगामेंट की प्रॉब्लम हो गई है। पैर के आॅपरेशन के लिए वो अस्पताल में भर्ती हैं। बीमारी के चलते भारती रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के लॉन्चिंग इवेंट में भी नहीं पहुंच पाई थीं।
 
इंडियाज गॉट टैलेंट भारती सिंह को होस्ट करना था। इसके कुछ एपिसोड की शूटिंग भी उन्होंने कर ली थी लेकिन पैर में परेशानी के चलते उन्होंने ब्रेक ले लिया है। पिछले दिनों भारती सिंह इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रमोशन करती हुई दिखीं।  बता दें भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं।इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »