28 Mar 2024, 14:08:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली हैं अंकिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 11:01AM | Updated Date: Sep 20 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अब बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली हैं। हाल ही में अंकिता अपने नए फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अंकिता साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती देख आपकी सांसे थम जाएंगी। उनके ट्रेडीशनल अवतार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
 
अंकिता बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनका हर अंदाज  दीवाना बना देगा। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपनी एक खास पहचान बनाने वाली अंकिता काफी लम्बे समय तक लाइमलाइट से दूर रही हैं। वहीं अब अंकिता  बहुत जल्द फिल्म 'मणिकर्णिका' के जरिए बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली है।
 
फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत भी नजर आएंगी जो रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाते दिखेंगी। वहीं अंकिता उनकी खास दोस्त झलकारी बाई की भूमिका अदा करेंगी। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बीते कई सालों में खूब बढ़ी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »