29 Mar 2024, 13:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी के जाने माने अभिनेता सुपरहिट सीरियल स्वाभिमान का रीमेक बनाने जा रहे हैं। वर्ष 1995 में प्रसारित महेश भट्ट निर्देशित स्वाभिमान नब्बे के दशक में टीवी का सबसे पॉपुलर शो रहा था। स्वाभिमान फिर से छोटे पर्दे पर लौटने वाला है। रोहित रॉय ने स्वाभिमान का रीमेक बनाने की पुष्टि की है। इसकी शुरूआत एक नई कहानी से की जाएगी।
 
ओरिजनल कास्ट को ही दिखाया जाएगा, वे अपने रोल को दोबारा से दोहराएंगे। नए एक्टर्स को उनके बच्चों के रूप में दिखाया जाएगा। शोभा डे-विनाद रंगनाथ ने स्वाभिमान की स्क्रिट लिखी थी यह पहला भारतीय टीवी शो था जिसने 500 एपिसोड पूरे किए थे। स्वाभिमान में रोहित राय, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, संध्या मृदुल, दीपक पाराशर जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »